फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मचारियों का एमडी कार्यालय पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बिजली विभाग में निजीकरण नीतियों के विरोध में जूनियर इंजीनियर, अभियंताओं, कर्मचारियों ने बुधवार को भिखारीपुर स्थित एमडी कार्यालय पर प्रदर्शन कर आवाज बुलंद की। इस दौरान बिजली निगमों का एकीकरण कराने, पुरानी पेंशन की बहाली सहित अन्य समस्याओं के समाधान की मांग सरकार के समक्ष रखी।
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर कर्मचारियों, अधिकारियों ने सांकेतिक कार्य बहिष्कार किया। संघर्ष समिति के प्रमुख पदाधिकारियों ने बताया कि निजीकरण का प्रयोग उड़ीसा, ग्रेटर नोएडा और आगरा में बुरी तरह विफल हो चुका है, फिर भी केंद्र सरकार ने बिजली के निजीकरण हेतु इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेट) बिल 2020 एवं स्टैंडर्ड बिडिंग डॉक्यूमेंट जारी किया है। इससे देशभर के बिजली कर्मियों में भारी गुस्सा है।
संचालन करते हुए जीउत लाल, अध्यक्षता इंजी. चंद्रशेखर चौरसिया ने बताया कि निजीकरण की सारी प्रक्रिया निरस्त करना, ग्रेटर नोएडा का निजीकरण व आगरा फ्रेंचाइजी का करार समाप्त करना आदि मांगें रखी गई हैं। इस दौरान इंजी. सुनील कुमार यादव, केदार तिवारी, संजय भारती, आर के वाही, ए के श्रीवास्तव, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें