फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चार्टर्ड विमान से काशी पहुंचीं सांसद डिंपल, गंगा आरती में शामिल हुईं टीना, अदिति और सांसद प्रिया सरोज

Mon, 29 Jun 2026 09:41 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि की दैनिक गंगा आरती में टीना यादव, अदिति यादव और सांसद प्रिया सरोज शामिल हुईं। उन्होंने वैदिक विधि से मां गंगा का पूजन किया। टीना यादव ने विजिटर बुक में गंगा स्वच्छता का संदेश लिखा। गंगा सेवा निधि ने सभी अतिथियों का सम्मान किया।
विज्ञापन
मां गंगा की आरती में शामिल हुईं टीना, अदिति और सांसद प्रिया सरोज। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि की ओर से आयोजित विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की दैनिक आरती में सोमवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पुत्री टीना यादव, अदिति यादव तथा मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज शामिल हुईं। सभी ने वैदिक रीति-रिवाज से मां गंगा का पूजन-अर्चन किया और श्रद्धा भाव से विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती का दर्शन किया।

विज्ञापन


आरती के दौरान घाट का आध्यात्मिक वातावरण, वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद और दीपों की मनोहारी छटा ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। करीब एक घंटे तक तीनों अतिथि दशाश्वमेध घाट पर मौजूद रहीं और पूरे आयोजन को श्रद्धापूर्वक देखा।

गंगा आरती के बाद टीना यादव ने गंगा सेवा निधि की विजिटर बुक में अपने भाव व्यक्त किए। उन्होंने लिखा- भगवती मां गंगा की आरती ने मंत्रमुग्ध कर दिया। हम सभी को उनकी स्वच्छता के लिए कार्य करना चाहिए। भगवती मां गंगा मां स्वरूप हैं।" उनके इस संदेश को उपस्थित लोगों ने सराहा।

विज्ञापन
Trending Videos

इस अवसर पर गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा और कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी ने टीना यादव, अदिति यादव और सांसद प्रिया सरोज का अंगवस्त्र, प्रसाद और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया।

गंगा सेवा निधि के पदाधिकारियों ने बताया कि दशाश्वमेध घाट की दैनिक गंगा आरती देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र है। प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु यहां पहुंचकर मां गंगा का पूजन और आरती का दिव्य दर्शन करते हैं।

पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। मां गंगा की आरती, दीपों की जगमगाहट और भक्ति के वातावरण ने उपस्थित सभी लोगों को आध्यात्मिक अनुभूति कराई। अतिथियों ने भी आयोजन की भव्यता और अनुशासन की सराहना करते हुए गंगा की स्वच्छता और संरक्षण के प्रति सभी से जागरूक रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन

चार्टर्ड विमान से वाराणसी पहुंचीं सांसद डिंपल यादव

मंदिर में दर्शन-पूजन के दाैरान डिंपल यादव। - फोटो : संवाद

समाजवादी पार्टी की सांसद और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव सोमवार शाम चार्टर्ड विमान से वाराणसी पहुंचीं। उनका विमान शाम करीब 7:20 बजे लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, बाबतपुर पर उतरा।

एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उन्होंने निर्धारित औपचारिकताएं पूरी कीं। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह सतर्क रहे। एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।

औपचारिकताएं पूरी होने के बाद डिंपल यादव अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सड़क मार्ग से गंतव्य के लिए रवाना हो गईं। उनके आगमन को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखा गया। हालांकि एयरपोर्ट पर उनकी आवाजाही के दौरान सुरक्षा कारणों से आम लोगों की आवाजाही नियंत्रित रही।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें