बैठक मं शामिल व्यापारी।
- फोटो : अमर उजाला
महानगर उद्योग व्यापार समिति के अध्यक्ष प्रेम मिश्रा ने कहा कि शहर में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इस पर पुलिस कमिश्नर ने त्योहारों पर प्रमुख बाजारों में पुलिस पेट्रोलिंग को बढ़ाए जाने और सभी बैंकों, ज्वेलरी व बड़े प्रतिष्ठानों के पास पुलिस की गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि पूर्व की भांति सभी थानों पर क्षेत्रीय व्यापार मंडलों के साथ प्रत्येक महीने में एक बैठक होगी। जिसमें व्यापारियों और उद्यमियों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। बैठक का संचालन प्रेम मिश्रा और धन्यवाद ज्ञापन अशोक जायसवाल द्वारा दिया गया। बैठक में मुख्य रूप से राजेंद्र गोयनका, राजेश भाटिया, घनश्याम जायसवाल, रजनीश कन्नौजिया, सुरेश तुलस्यान, राहुल मेहता समेत कई लोग मौजूद रहे।