बैठक में ये रहे मौजूद : बैठक में राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, राय धर्मेंद्र सिंह, विधायक डॉ. अवधेश सिंह, त्रिभुवन राम, डॉ. सुनील पटेल, डीएम सत्येंद्र कुमार, सीडीओ प्रखर कुमार, डीएफओ स्वाति सिंह रहीं।
एमएलसी धर्मेंद्र सिंह व अदिति पटेल ने गंजारी और आसपास के किसानों की जमीन के अधिग्रहण मामले को जिले के प्रभारी मंत्री को अवगत कराया। प्रभारी मंत्री ने मामले में डीएम सत्येन्द्र कुमार और विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष पूर्ण वोरा से जानकारी प्राप्त की।
प्रभारी मंत्री ने संत कबीर की प्राकट्य स्थली लहरतारा में दर्शन पूजन किया। मंदिर परिक्षेत्र का भ्रमण कर वहां के विकास कार्यों का निरीक्षण किया। महंत गोविंद दास शास्त्री ने अंग वस्त्र से स्वागत किया। माैके पर महंत त्रिलोकी दास, महंत हरीश दास, मानवेंद्र सिंह, जेई अमित, सतीश विश्वकर्मा रहे।
प्रभारी मंत्री के सामने गिनाए जिले में हुए काम
समीक्षा में बताया गया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 818 लक्ष्य के सापेक्ष 957 जोड़ों का विवाह कराया गया है। पंडित दीन दयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाइट योजना में लक्ष्य 535 के सापेक्ष 535 स्ट्रीट लाइट को इंस्टॉल कर दिया गया है। जिसमें जनपद की रैंक प्रथम है। खराब ट्रांसफार्मर की कुल 3851 शिकायतों में 3829 ट्रांसफर को बदला गया। बचे 22 ट्रांसफार्मर को दुरुस्त किया गया है।
कृषि रक्षा रसायन डीबीटी में 1045 आवेदन को शत प्रतिशत पूरा कराया गया। जिसमें भी जनपद की रैंक प्रथम है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में कुल 65.97 लाख रुपए लाभान्वितों को हस्तांतरित किया गया है। जिसमें भी प्रदेश में जनपद की रैंक प्रथम है। पीएम कुसुम योजना में कुल 328 आवेदन आए जिसमें 213 आवेदन स्वीकृत करते हुए अभी तक 201 लोगों को पंप वितरित किए जा चुके हैं जिसमें जनपद की रैंक प्रथम है।