फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News : होटल में ठहरा, खाया-पीया और भाग गया..., लगाई दो लाख की चपत; प्रबंधन का चकराया सिर

Tue, 17 Dec 2024 03:31 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : वाराणसी के नामचीन होटल के लोगों ने इस मामले में कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि वह धीरे-धीरे कर इतना पैसा बाकी लगा गया। सीसीटीवी में उसके बाहर जाने का रिकाॅर्ड दिख रहा है लेकिन वह नहीं लाैटा तो मैनेजमेंट के लोगों ने आशंका जताई। इसके बाद थाने पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज किया मामला, शुरू की पड़ताल। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के नदेसर स्थित ताज होटल में ग्राहक द्वारा दो लाख चार हजार पांच सौ रुपये के बिल का भुगतान किए बगैर भागने का मामला सामने आया है। होटल प्रबंधन ने कैंट थाने में शिकायत की है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


रिखी मुखर्जी ने कैंट थाने की पुलिस को बताया कि वह होटल का ऑफिस मैनेजर है। होटल में ओडिसा निवासी सार्थक संजय 14 नवंबर को कमरा नंबर 127 में ठहरा। वह 18 नवंबर तक रहा। कमरे का किराया 1,67,996 रुपये और खाने का खर्च 36,725 रुपये आया। इस तरह से उसे दो लाख चार हजार 521 रुपये देने थे। मगर, वह बगैर भुगतान किए कमरा छोड़ कर लापता हो गया।

कैंट इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि होटल प्रबंधन की ओर से तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी के मोबाइल नंबर की मदद से उसे पकड़ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल उसके नंबर बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें