Varanasi News : भारत की अग्रसर और बदलती कृषि व्यवस्था को लेकर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कई जानकारियां दीं। उन्होंने किसानों के हित में चलाई जा रही सरकारी योजनाओं पर भी विस्तृत चर्चा की। साथ ही कहा कि इस योजनाओं का लाभ उठाकर किसान अपनी खेती-बारी को और बढ़ावा दे सकते हैं।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमें सिर्फ भारत के लिए नहीं बल्कि संपूर्ण विश्व का पेट भरने के लिए खेती करने की जरूरत है। इसके लिए बीज अहम हैं। इन बीजों को उत्तम और गुणवत्तायुक्त तरीके से तैयार करने की जरूरत है।
विज्ञापन
अगर हम गुणवत्तायुक्त बीजों पर काम करें तो 20 फीसदी उत्पादन बढ़ा सकते हैं। वह चांदपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र (आईसार्क) में आयोजित 13वें राष्ट्रीय बीज सम्मेलन (एनएससी) के उद्घाटन समारोह को ऑनलाइन संबोधित कर रहे थे। अमर उजाला गांव जंक्शन नेशनल सीड कांग्रेस का सहयोगी है।
इस दौरान कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जीडीपी में कृषि का 30 फीसदी योगदान है। यूपी में कृषि के क्षेत्र में बढ़ती उपलब्धियों से सभी का विश्वास बढ़ा है क्योंकि यहां कृषि को आगे बढ़ाने की समृद्ध परंपरा और असीम क्षमता है।
विज्ञापन
नेशनल सीड रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर और आईसार्क की ओर से चांदपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान में आयोजित 13वें राष्ट्रीय बीज सम्मेलन में उन्होंने कहा कि लखनऊ में 200 एकड़ में सीड पार्क बनाने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि बनारस में इरी की आईसार्क शाखा है। जल्द ही आगरा में अंतरराष्ट्रीय स्तर के आलू के बीज पर शोध के लिए संस्थान खुल जाएगा। इसकी नीति आयोग से स्वीकृति मिल गई है।