Varanasi News : अस्सी घाट पर मारपीट की सूचना मिलते ही माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। दोनों पक्षाें से छह लोगों को थाने पर लेकर चली गई। यह मामला किराए को लेकर बताया जा रहा है।
अस्सी घाट पर गुरुवार की सुबह पर्यटकों और नाविकों में रेट को लेकर जमकर मारपीट हो गई। करीब पांच मिनट पर दोनों पक्षो में जमकर कहासुनी और धक्कामुक्की हुई। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। मारपीट शुरू होते ही घाट पर मौजूद पर्यटकों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
घाट पर मौजूद लोगों ने बताया कि नाविक घाट घूमाने का 100 रुपये मांग रहे थे, लेकिन बाहर से आए लड़के 50 रुपये देने की जिद कर रहे थे। इसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और फिर मारपीट होने लगी।
विज्ञापन
पर्यटकों ने बताया कि घाट पर आने वाले लोग यहां घूमने आते हैं, लेकिन नाविकों द्वारा इस तरह का व्यवहार ठीक नहीं है। मौजूद लोगों ने कहा कि किसी के ऊपर ऐसे हाथ नहीं उठाया जाना चाहिए।
घाट घूमने आए पर्यटकों ने बताया कि वह चंदौली से बीएचयू अपना कान दिखाने आए थे। उसके बाद वह गंगा में घूमने के लिए निकले थे। पहले नाविक ने 50 रुपये लेने के लिए बात कही लेकिन बाद में 100 रुपये मांगने लगे। दोनों पक्षों में बहस होने के साथ मारपीट हो गई। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से करीब आधा दर्जन युवकों को थाने भेजा।