फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: IMS BHU में एमएससी मेडिकल फिजिक्स कोर्स शुरू करने की तैयारी, लघु पाठ्यक्रम का उद्घाटन

Sun, 28 Jun 2026 01:42 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

आईएमएस-बीएचयू में एमएससी मेडिकल फिजिक्स कोर्स शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। इसी क्रम में रेडियोबायोलॉजी विषय पर दो दिवसीय लघु पाठ्यक्रम का उद्घाटन किया गया। विशेषज्ञों ने आधुनिक चिकित्सा में मेडिकल फिजिक्स और रेडियोबायोलॉजी की बढ़ती उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को नवीन तकनीकों की जानकारी दी।
विज्ञापन
कुलपति को स्मृति चिन्ह देते हुए। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएमएस बीएचयू के रेडियोथेरेपी एवं विकिरण चिकित्सा विभाग की ओर से दो दिवसीय अल्पकालिक पाठ्यक्रम का शनिवार को शुभारंभ हुआ। इस दौरान वक्ताओं ने रेडियोबायोलॉजी से जुड़े बिंदुओं पर चर्चा की। 

विज्ञापन


प्रो. सुनील चाैधरी और अन्य लोगों ने कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी को स्मृति चिह्न भेंट किया। कुलपति ने एमएससी मेडिकल फिजिक्स कोर्स शुरू करने का आह्वान करते हुए हर संभव पहल करने को कहा।आईएमएस में दो दिन तक चलने वाले इस पाठ्यक्रम में देश के विभिन्न जगहों से आने वाले 70 पीजी के विद्यार्थियों के साथ ही अन्य लोग प्रतिभाग कर रहे हैं। दो दिन तक रेडियोबायोलॉजी में हाल ही में हुई प्रगति और उभरते अनुप्रयोगों पर चर्चा की जाएगी। 

कुलपति ने कहा कि किसी भी कक्षा या शैक्षणिक कार्यक्रम में सीखने की गुणवत्ता केवल वक्ता पर ही निर्भर नहीं करती, बल्कि श्रोताओं की सक्रिय भागीदारी पर भी निर्भर करती है। टाटा मेमोरियल सेंटर के पूर्व निदेशक प्रो. सत्यजीत प्रधान ने रेडिएशन ऑन्कोलॉजी के तीन प्रमुख स्तंभों क्लीनिकल ज्ञान, रेडियोबायोलॉजी और मेडिकल फिजिक्स के महत्व को रेखांकित किया। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, देहरादून के निदेशक एवं एम्स ऋषिकेश के पूर्व डीन प्रो. मनोज गुप्ता ने कैंसर उपचार में विकिरण के नैदानिक अनुप्रयोगों और प्रभावी रेडियोथेरेपी पद्धतियों के महत्व पर एक विशेषज्ञ व्याख्यान प्रस्तुत किया। 

स्वागत कर प्रो. ललित एम अग्रवाल ने विचार रखे। चिकित्सा संकाय प्रमुख प्रो. संजय ने रेडियोथेरेपी एवं रेडिएशन मेडिसिन विभाग की पहल की सराहना की। अध्यक्षता आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने की। धन्यवाद ज्ञापन प्रो. सुनील चौधरी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें