फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पथरी का टांका काटते समय मौत, परिजनों का हंगामा; दो चिकित्सकों के खिलाफ FIR

Mon, 26 Jan 2026 12:10 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

UP Crime: अस्पताल में बुजुर्ग की मात की जानकारी मिलते ही चौबेपुर थाने की पुलिस पहुंच गई। नाराज परिजन और गांव के लोग सड़क पर हंगामा कर रहे थे। पुलिस टीम ने सभी को समझाकर दो डाॅक्टरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन
सड़क पर हंगामा करते लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: चौबेपुर क्षेत्र के नरपतपुर डुबकियां बाजार स्थित एक अस्पताल में पथरी का ऑपरेशन कराने आए हवलदार यादव (55) की टांका काटने के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। पुलिस ने हवलदार यादव के पुत्र की तहरीर पर दो चिकित्सकों डॉ. सौरभ सिंह और रितेश यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


बहुरा खानपुर गाजीपुर निवासी हवलदार यादव (55) का दस दिन पहले नरपतपुर डुबकियां बाजार स्थित एसएन हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में पथरी का ऑपरेशन किया गया था। शनिवार की रात परिजन टांका कटवाने के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। 

आरोप है कि टांका काटने समय मरीज बेसुध हो गया और मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल प्रशासन के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची चौबेपुर पुलिस ने स्थिति को संभाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

थाना प्रभारी इंद्रेश कुमार ने बताया कि मृतक के पुत्र अरविंद यादव की तहरीर पर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सौरभ सिंह और रितेश यादव के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। 

प्रारंभिक जांच में मरीज के शरीर में पोटैशियम की कमी सामने आई है। चिकित्सकों द्वारा पोटैशियम की डोज देने के बाद मरीज को ऑटो से घर भेजा जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें