फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मकान में सिलिंडर फटने से हड़कंप, खिड़की से मांगी मदद; हैंडपंप के पानी से बुझाई गई आग

Thu, 04 Jun 2026 11:42 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी के लल्लापुरा क्षेत्र में एक मकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग ग्राउंड फ्लोर से प्रथम तल तक फैल गई, जहां गैस सिलिंडर फटने से दहशत फैल गई।
विज्ञापन
आग लगने के बाद माैजूद भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: सिगरा थाना क्षेत्र के लल्लापुरा इलाके में गुरुवार को एक मकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से मकान के प्रथम तल पर रखा गैस सिलिंडर फट गया, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची तथा स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। यहां फंसे लोगों को बचाने के लिए पड़ोसियों ने हैंडपंप के पानी से आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, लल्लापुरा निवासी मुरारी पुत्र शीतला प्रसाद के मकान के चाैथे फ्लोर पर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और प्रथम तल तक फैल गई। आग की तेज लपटों और धुएं को देखकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। इसी दौरान कमरे में रखा गैस सिलिंडर अत्यधिक गर्म होने के कारण फट गया, जिससे तेज धमाका हुआ और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही सिगरा पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। साथ ही फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि दमकल के लोग माैके पर नहीं पहुंचे।

सिगरा थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी।स्थानीय लोगों की सहायता से आग बुझा दी गई है। घटना में किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें