फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पोस्टर और झंडे के लिए दो संगठन आए आमने-सामने, किया चक्काजाम; पुलिस के छूटे पसीने

Fri, 17 Apr 2026 12:46 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में डॉ. आंबेडकर के पोस्टर और झंडे के लिए दो संगठन आमने-सामने आ गए। इस दौरान लोगों ने बाबतपुर-चौबेपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। 
विज्ञापन
चक्काजाम करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के चोलापुर क्षेत्र के गोसाईपुर चौकी क्षेत्र में नेहिया गांव में डॉ. आंबेडकर के पोस्टर और झंडे को लेकर दो संगठन आमने-सामने हो गए। झंडा जलाने से खफा भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को बाबतपुर-चौबेपुर मार्ग पर चक्का जाम कर दिया, जिससे आवागमन प्रभावित रहा। 

विज्ञापन


पुलिस ने किसी तरह समझा कर मामले को शांत कराया। अज्ञात के खिलाफ संबंधित आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। नेहिया गांव में 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पर बटुक भैरव धाम जाने वाले गेट के ऊपर कुछ लोगों ने आंबेडकर का झंडा लगाया था। अराजकतत्वों ने झंडे को फाड़कर जला दिया। 

जानकारी मिलते ही भीम आर्मी के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और सड़क पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसी दौरान हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोनों पक्ष को नियंत्रित किया। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; मां की आखिरी झलक भी नसीब नहीं: फ्लैट में अकेली रहने वाली महिला की हुई मौत, बेटी ने वीडियो कॉल पर देखा शव
विज्ञापन


एडीसीपी वरुणा लिपि नागायच ने दोनों पक्षों को समझाकर गेट से झंडा हटवाया और स्थिति को शांत कराया। डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। माहौल खराब करने वालों पर भी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें