वाराणसी, आजमगढ़ और मिर्जापुर मंडल के नौ जिलों में शुक्रवार को 74 लोगों की मौत हो गई। इनमें चुनाव ड्यूटी में लगे तीन सहित 13 लोगों की मौत वाराणसी में हुई है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
भीषण गर्मी, तपिश और लू से वाराणसी, आजमगढ़ और मिर्जापुर मंडल के नौ जिलों में शुक्रवार को 74 लोगों की मौत हो गई। इनमें 20 मतदान कार्मिक और होमगार्ड हैं। सब सातवें चरण का चुनाव कराने के लिए पोलिंग पार्टियों के साथ जाने की तैयारी कर रहे थे। अकेले मिर्जापुर में ही आठ होमगार्ड सहित 24 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
शुक्रवार को अलग-अलग जिलों से पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। इसी बीच मौत का सिलसिला भी शुरू हो गया। जानकारी के मुताबिक, चुनाव ड्यूटी में लगे तीन सहित 13 लोगों की मौत वाराणसी में हुई है। इसमें सहायक अध्यापक, काशी विद्यापीठ का चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी और होमगार्ड शामिल हैं।