स्मार्ट सिटी की तीन पार्किंग हैं। इनमें गोदौलिया पार्किंग स्थल में 375 दोपहिया वाहन खड़े होते हैं। बेनियाबाग में 600 (470 चार पहिया और 130 दो पहिया वाहन) और टाउनहॉल में 370 (240 चार पहिया, 110 दो पहिया) वाहन खड़े होते है। इनके अलावा सर्किट हाउस में 340 (220 चार पहिया, 130 दो पहिया) वाहन खड़े हो रहे हैं। इसी प्रकार रुद्राक्ष में 300 वाहन खड़े होते हैं।
इसे भी पढ़ें; UP: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा- 40 दिन में गाय को दें राज्यमाता का दर्जा, सरकार को दिया ये अल्टीमेटम
नगर निगम की अस्थायी पार्किंग की क्षमता 3200
नगर निगम की ओर से चिह्नित 16 पार्किंग स्थलों में 3200 वाहनों को खड़ा करने की क्षमता है। ये वे स्थान हैं जहां पर नगर निगम की ओर से एक साल के लिए स्थान ठेके पर दिए जाते हैं। चौड़ी सड़कों के किनारे निश्चित स्थान पर वाहन खड़ी करने की सुविधा नगर निगम की ओर से दी गई है।
शहर में और पार्किंग स्थल बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। मुनारी रोड पर भी चार हजार वर्ग मीटर में पार्किंग बननी है। यहां 600 वाहन खड़े होंगे। सिगरा और पशु चिकित्सालय में पार्किंग स्थल है। सारनाथ में 0.62 हेक्टेयर में पार्किंग बनेगी। यहां 50 बसें और 200 वाहन खड़े होंगे।