गंगा घाटों की निगरानी के लिए नगर निगम की ओर से नोडल अधिकारी लगाए गए हैं। जो नियमित गंगा घाटों का निरीक्षण कर वहां की कमियां देखेंगे। इनकी रिपोर्ट के आधार पर गंगा घाटों के आसपास की व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी। साबुन लगाने वाले, गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। पिछले दिनों शासन स्तर से गंगा किनारे नगर निगमों को निर्देशित किया गया था कि घाट किनारे की व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराएं। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा की ओर से नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं।