फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News:जर्जर तार और ओवरलोडिंग से बढ़ी बिजली कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
अघोषित बिजली कटौती ने उपभोक्ताओं को परेशानी में डाल दिया है। पंचक्रोशी फीडर से मंगलवार रात लगभग 11:30 बजे से लेकर लगभग देर रात 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे पुरानापुल, पुलकोहना, दनियालपुर के लोगों को परेशानी हुई। वही, बुधवार को पंचक्रोशी फीडर से दिन में 25-30 मिनट की पांच बार कटौती की गई। पांडेयपुर उपकेंद्र के शिवपुर फीडर में आई गड़बड़ी की वजह उपभोक्ताओं को रात में दस बजे से 11 बजे तक परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



ओवरलोड से ट्रांसफाॅर्मर का कभी डीओ जल रहा है तो कहीं शॉर्ट सर्किट हो रही है। बुधवार को सुबह 11 बजे आदित्य नगर तिराहे पर ट्रांसफाॅर्मर में आई दिक्कत की वजह से दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। 11 बजे कटी बिजली एक बजे बहाल हुई। लंका निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ ट्रिपिंग बढ़ गई है। पोल और ट्रांसफाॅर्मर की गड़बड़ी बताकर मंगलवार रात और बुधवार को दिन में करीब पांच बार 25 मिनट से लेकर डेढ़ घंटे तक की कटौती हुई। नरिया निवासी अरविंद, मनीष सिंह, जितेंद्र द्विवेदी, नीरज ने बताया कि ट्रिपिंग से गर्मी में पंखा और कूलर चलाने में दिक्कत हो रही है। बार-बार ट्रिपिंग से सबमर्सिबल पंप भी ठीक से नहीं चल पा रहा है। गर्मी में अनावश्यक कटौती होने से लोग बिजली के लिए लोग तरस जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें