जन्म से एक साल के अंदर बच्चे को सभी जरूरी टीका लगाया जा सके, इसके जीरो डोजर कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसमें किन्हीं कारणों से पेंटा की एक भी खुराक न लेने वाले बच्चों का टीकाकरण होगा। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि जन्म से लेकर पांच वर्ष तक के सभी बच्चों के शत-प्रतिशत टीकाकरण करना है। नवजात को डेढ़ माह पर पेंटा की पहली खुराक लगाई जाएगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी (डीआईओ) डॉ. एके मौर्य ने बताया कि वाराणसी समेत प्रदेश के 68 जिलों में ‘जीरो डोजर’ कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है।