फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 150 से ज्यादा युवाओं ने यंग इंडियन पार्लियामेंट 2025 में लिया भाग, मिली अहम जानकारियां

Sun, 13 Jul 2025 04:06 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

आयोजन में प्रश्नकाल, नीतिगत बहसें, यूथ बिल, शून्यकाल और लीडरशिप डायलॉग्स जैसे सत्र में कई अहम जानकारियां दी गई। इसके साथ ही भारत की संस्कृति पर भी विशेष चर्चा की गई।
विज्ञापन
यंग इंडियन पार्लियामेंट के समापन पर माैजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: यंग इंडियंस वाराणसी चैप्टर की ओर से शुक्रवार और शनिवार को सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में यंग इंडियन पार्लियामेंट 2025 का समापन हुआ। दो दिवसीय कार्यक्रम में वाराणसी के विभिन्न विद्यालयों के 150 से अधिक युवा प्रतिनिधियों ने भाग लिया। जहां उन्हें संसदीय कार्यप्रणाली की यथार्थपरक झलक देखने को मिली। 

विज्ञापन


इस आयोजन में प्रश्नकाल, नीतिगत बहसें, यूथ बिल, शून्यकाल और लीडरशिप डायलॉग्स जैसे सत्र शामिल थे, जिनके माध्यम से प्रतिभागियों ने लोकतंत्र, नागरिक जिम्मेदारी और जन नेतृत्व की गहरी समझ विकसित की। कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित अतिथियों ने युवाओं को प्रेरित किया, जिनमें पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव शामिल हुए।

नीलकंठ तिवारी ने युवाओं को भारत के भविष्य की नींव बताया। वहीं सौरभ श्रीवास्तव ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में युवा आवाजों के महत्व पर जोर दिया। यंग इंडियंस वाराणसी चैप्टर के चेयर धवल प्रकाश ने कहा कि यह सिर्फ वाद-विवाद का मंच नहीं, बल्कि नागरिकता की यात्रा है, जिसका उद्देश्य जिम्मेदार युवा नेताओं को तैयार करना है। इस दौरान सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल के चेयरमैन दीपक बजाज, एआरसी इंफ्रा के चेयरमैन आरसी जैन मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें