इससे पहले मंडलायुक्त एस राजलिंगम की अध्यक्षता में मंगलवार को मंडलीय उद्योग बंधुओं की समीक्षा बैठक कमिश्नरी सभागार में हुई। उद्यमियों ने विद्युत आपूर्ति, सड़क, जल निकासी, भूमि आवंटन, बैंकिंग सुविधाओं एवं अन्य आधारभूत समस्याओं से संबंधित मुद्दे उठाए।
मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि सूक्ष्म और लघु उद्यमों से जुड़े प्रकरणों का त्वरित व प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इससे उद्यमियों को समयबद्ध न्याय व राहत प्राप्त हो सके। वहीं, दूसरी ओर द स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को चांदपुर में कार्यक्रम हुआ।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्युत कर्मियों, लाइनमैनों एवं सफाई कर्मचारियों को गर्मी से बचाव के लिए गमछों का वितरण किया गया, ताकि वे इस कठिन मौसम में भी सहजता एवं ऊर्जा के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर सकें। इस दौरान राजेश भाटिया, नीरज पारिख समेत अन्य मौजूद रहे।
उद्यमियों को सरल और सुगम वातावरण उपलब्ध कराया जाए
कमिश्नर ने कहा कि निवेशकों और उद्यमियों को पारदर्शी, सरल एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराया जाए। मंडलायुक्त ने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण तथा नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश देते हुए कहा कि औद्योगिक इकाइयों के संचालन में किसी प्रकार की अनावश्यक बाधा उत्पन्न न हो। उद्योग विभाग के अधिकारी, संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, उद्यमीगण एवं औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। जोनल, माइक्रो एंड स्मॉल इंटरप्राइजेज फैसिलिटेशन काउंसिल वाराणसी की मध्यस्थता और सुलह के लिए सूचीबद्ध 34 संदर्भों को भी रखा गया।