फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: डॉक्टर से व्हाट्सएप कॉल पर एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला मुंबई से अरेस्ट, आरोपी पहले भी जा चुका है जेल

Wed, 15 Oct 2025 08:12 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

पुलिस की छानबीन में सामने आया कि मनीष और सचिन दोनों भाई रंगदारी वसूल रहे हैं। मुंबई को सुरक्षित ठिकाना बनाकर राजातालाब, मिर्जामुराद, जंसा, रोहनिया और शहर के चिकित्सकों से रंगदारी जैसे अपराध को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: जंसा थाना क्षेत्र के उदय अर्पित अस्पताल के संचालक उदय वर्मा से एक करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोपी सचिन कुमार सिंह को जंसा पुलिस और क्राइम ब्रांच ने मुंबई के मांटुगा रोड स्थित वेस्टर्न रेलवे कॉलोनी से मंगलवार को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन


ट्रांजिस्ट रिमांड के आधार पर बुधवार को आरोपी को वाराणसी के कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। जंसा के दीनदासपुर निवासी सचिन कुमार सिंह 50 हजार इनामी मनीष सिंह का भाई है। सचिन आठ साल पूर्व रंगदारी के मुकदमे में सिगरा थाने से जेल भी जा चुका है।

जंसा थानाध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि चौकी इंचार्ज पवन कुमार यादव, एसआई पवन यादव और क्राइम ब्रांच प्रभारी गौरव सिंह ने सर्विलांस के आधार पर आरोपी सचिन कुमार सिंह को मुंबई से गिरफ्तार किया। जंसा थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी उदय वर्मा ने 28 जुलाई को जंसा थाने में रंगदारी का केस दर्ज कराया। 
विज्ञापन


अस्पताल संचालक पीड़ित उदय ने पुलिस को बताया कि व्हाट्सएप कॉल करके एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। सर्विलांस के आधार पर टीम ने छानबीन शुरू की। इस बीच भनक लगी कि रंगदारी मांगने का आरोपी मुंबई के मांटुगा रोड स्थित वेस्टर्न रेलवे कॉलोनी में रह रहा है। आरोपी कुख्यात अपराधी मनीष सिंह जंसा का भाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें