सूचना मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। सुरक्षा के मद्देनजर कारखाने की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई और इसके बाद एनडीआरएफ ने मलबे में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। अभियान के दौरान दो अन्य मजदूरों को भी बाहर निकाला गया। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
कारखाना बबलू खान का है, जबकि बगल में स्थित तीन मंजिला मकान मुन्ना तिवारी का है। मकान की तीसरी मंजिल के ऊपर बनी दीवार की जुड़ाई अधूरी थी और उसे अस्थायी रूप से छोड़ा गया था, जो तेज हवा के दबाव में गिर गई, जिससे यह बड़ा हादसा हो गया। फिलहाल मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। एनडीआरएफ और पुलिस टीम मलबे में दबे अन्य लोगों की तलाश में जुटी हैं। घटना स्थल पर लोगों री भारी भीड़ जुटी है।