फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News:काशी की गलियों में चांदी के रथ पर निकलेंगे महावीर स्वामी

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान महावीर स्वामी का जन्मोत्सव जनकल्याण महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान भगवान महावीर स्वामी चांदी के रथ पर विराजमान होकर काशी की गलियों में निकलेंगे। 21 अप्रैल को होने वाले जयंती समारोह के लिए श्री दिगंबर जैन समाज की ओर से जन्मोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

श्री दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष आरी जैन, उपाध्यक्ष राकेश जैन व संजय जैन ने बताया कि 21 अप्रैल को भगवान महावीर स्वामी जनकल्याण महोत्सव के तहत जैन मंदिरों में विविध आयोजन होंगे। बिहारी लाल दिगंबर जैन मंदिर मैदागिन से शोभा यात्रा निकलेगी। भगवान महावीर स्वामी को चांदी के रथ पर विराजमान करके शोभायात्रा निकलेगी। विश्व शांति के लिए पूजन अभिषेक का कार्यक्रम होगा। जैन समाज के प्रधानमंत्री प्रदीप चंद जैन और समाज मंत्री विनोद जैन ने बताया कि पखवाड़े भर जैन समाज की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।
श्री दिगंबर जैन महासमिति के अध्यक्ष डॉ. केके जैन और महामंत्री राकेश जैन ने बताया कि भगवान महावीर का संदेश जियो और जीने दो को आत्मसात करते हुए महावीर जयंती के दिन 11 सौ पंछियों को मुक्त कराया जाएगा। भारतीय जैन मिलन वाराणसी शाखा के अध्यक्ष वीर विजय कुमार जैन ने कहा कि जैन मिलन भगवान महावीर पर प्रश्न और उत्तर का कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इसमें विजेताओं को मेरठ स्थित मुख्य कार्यालय की ओर से सम्मानित किया जाएगा। पंचायती जैन मंदिर के मंत्री सौमित्र जैन ने बताया कि महावीर जयंती पर शाम को पंचायती जैन मंदिर में भगवान का झूलनोत्सव का कार्यक्रम होगा। नरिया स्थित जैन मंदिर में भी गणेश वाणी शोध संस्थान की ओर से भगवान महावीर के संदेशों के ऊपर एक सर्वधर्म महासभा का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें