फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET 2024:सीयूईटी में सर्वोच्च अंक पाने वाले भास्कर को कुलपति ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
सीयूईटी में देश भर में संस्कृत में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र भास्कर तिवारी को कुलपति ने सम्मानित किया। कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि मेधावी छात्र की सफलता उनकी कड़ी मेहनत और प्राचीन भाषा के प्रति समर्पण का प्रमाण है। उनकी यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि साथी छात्रों और संस्कृत के विद्वानों के लिए प्रेरणा भी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कुलपति कार्यालय में आशीर्वाद, शुभकामना और सम्मान पाकर भाष्कर ने कहा कि संस्कृत देववाणी है। इसका अध्ययन सदैव साधना और समर्पण के साथ करने से यश और मान-सम्मान मिलता रहेगा। यह सफलता वेद विभाग के आचार्य प्रो. महेंद्र पांडेय, डॉ. विशाखा शुक्ला के मार्गदर्शन और माता-पिता व सभी गुरुजनों, मित्रों की शुभकामनाओं का प्रतिफल है। भास्कर तिवारी को शास्त्री में उच्च श्रेणी में अंक प्राप्त करने पर इस वर्ष उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान से वेद पंडित सम्मान से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें