फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News:बेहतर चावल किस्मों को बढ़ाने के लिए इरी की सराहना की

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान (इरी) के वाराणसी स्थित दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र (आईसार्क) और राष्ट्रीय बीज अनुसंधान प्रशिक्षण केंद्र में सोमवार को एक दिवसीय सीड एक्सेलरेटर मीट 2024 का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. मंगला राय ने बाजार के अनुकूल नई और बेहतर चावल किस्मों को बढ़ाने में इरी की प्रगति की सराहना की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय पादप आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो के निदेशक डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि यह सम्मेलन चावल मूल्य श्रृंखला के विभिन्न हितधारकों की जरूरतों को समझने में मदद करेगा। आईसार्क के निदेशक डॉ. सुधांशु सिंह ने कहा कि सीड एक्सेलरेटर मीट 2024 बीज प्रणाली से जुड़े सभी हितधारकों को एक ऐसा मंच प्रदान करेगा, जिसके तहत ऑन-फार्म परीक्षण के नवीनतम परिणामों, चावल प्रजनन रणनीति में वर्तमान दृष्टिकोण, एनएआरईएस और सार्वजनिक नस्ल की किस्मों के लिंकेज की क्षमता पर चर्चा के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर डॉ. स्वाति नायक, डॉ. विकास कुमार सिंह, मनोज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें