इंडेन गैस के टैंकर में चालक की लाश मिलने की सूचना पाकर माैके पर चौबेपुर थाने की पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों को सूचना देकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रिपोर्ट के बाद ही माैत का कारण पता चल सकता है।
Varanasi News: चौबेपुर के कैथी टोल प्लाजा के पास शुक्रवार सुबह इंडेन गैस टैंकर चालक की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, रविवार की सुबह करीब 9:30 बजे एक टैंकर (संख्या यूपी 70 FT 1879) काफी देर से सड़क किनारे खड़ा है और चालक बाहर नहीं निकला।
विज्ञापन
शक होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। चालक के परिजनों को फोन कॉल किया गया, तो वहां से कोई जवाब न मिलने पर टैंकर मालिक को सूचना दी गई। इसके बाद गाड़ी में लगे जीपीएस से लोकेशन ट्रैक की गई तो पता चला कि वाहन कैथी टोल प्लाजा के पास खड़ा है।
गाड़ी के केबिन में झांकने पर चालक अचेत अवस्था में पाया गया। मृतक की पहचान मोहम्मद अली पुत्र अंसार अली (55) निवासी थाना लीलापुर (प्रतापगढ़) के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर कैथी चौकी प्रभारी अनिल कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम को बुलाया।
विज्ञापन
परिजनों की मौजूदगी में केबिन खोलकर शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि टैंकर चालक की मौत हृदयाघात से होने की वजह से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सब साफ हो जाएगा।