फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News:काशी विश्वनाथ की एसी फेल, 6 घंटे तक बेहाल रहे 72 यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीकाशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के बी-8 कोच का एसी रविवार को फेल हो गया। इससे कोच के 72 से अधिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बनारस स्टेशन से रवाना होते समय ही एसी ने काम करना बंद कर दिया। इसके बाद लखनऊ तक साढ़े छह घंटे की यात्रा में लोग गर्मी की मार सहते हुए गए।
विज्ञापन

उधर, वाराणसी सिटी-छपरा एक्सप्रेस में वॉश बेसिन चोक होने और वाॅशरूम में गंदगी से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्री सोनू का आरोप रहा कि एसी फेल होने से यात्रियों को बहुत दिक्कत हुई। रनिंग स्टाफ और कोच अटेंडेंट से शिकायत के बाद भी कोई उपाय नहीं हुआ। वाराणसी सिटी-छपरा स्पेशल में सवार यात्री संदीप गुप्ता ने पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के डीआरएम को एक्स पर मेंशन करते हुए कोच के अंदर का वीडियो साझा किया। पोस्ट में लिखा कि ट्रेन में गंदगी से सफर करना मुश्किल हो गया है। ज्यादातर वाॅशरूम से टोंटी गायब है। वहीं, ट्रेन चलने पर ही पंखा चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें