सरस्वती स्वीमिंग एसोसिएशन की ओर से दरभंगा घाट पर आयोजित 88वां वार्षिक तैराकी प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गई। पुरुष वर्ग में लंबी दूरी की प्रतियोगिता चुनार निवासी विश्वनाथ आंनद ने जीता जबकि महिला वर्ग में गायत्री ने प्रथम स्थान हासिल किया।
आयोजन सचिव नारायण चटर्जी ने बताया कि पुरुष वर्ग की लंबी दूरी की प्रतियोगिता विश्वसुंदरीपुल से दरभंगा घाट तक और महिला वर्ग की प्रतियोगिता अस्सी से दरभंगा घाट तक आयोजित की जाएगी। सौ मीटर की प्रतियोगिता में सिगरा निवासी सत्यम साहनी और बालिका वर्ग में सिद्धगिरी बाग निवासी रिया पटेल ने जीता। गंगा आरपार प्रतियेागिता में गौरव सेना गुप्ता, 20 मीटर बालक वर्ग तैराकी में राज किशोर चटर्जी, बालिका में खुशी पटेल प्रथम स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि नवनीत सिंह नवरेला ने खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर डीएस चटर्जी, विजय, आनंद दूबे, शंभू प्रसाद, गणेश सिंह मौजूद रहे।