जैन धर्म के चार तीर्थंकरों की नगरी है काशी
जैन धर्म के चार तीर्थंकरों ने काशी में जन्म लिया था। इसमें भगवान सुपार्श्वनाथ, भगवान श्रेयांसनाथ, भगवान चंद्रप्रभु और भगवान पार्श्वनाथ हैं। भगवान पार्श्वनाथ ने यहीं अपना जीवन व्यतीत किया और यहीं से सीखा। भगवान महावीर स्वामी का मंदिर नरिया में है। इसके अलावा भी चार तीर्थंकरों के मंदिर में भी भगवान महावीर की मूर्ति विराजमान है।