आग की भेंट चढ़ी बाइक की तस्दीक करने पहुंचे रेलकर्मी
वाहन पार्किंग में जली बाइक और स्कूटी की तस्दीक करने सुबह काफी संख्या में रेलकर्मी पहुंचे। किसी की नई बुलेट तो किसी की नई स्कूटी आग की भेंट चढ़ गई।
रेलकर्मियों को मिले मुआवजा
आग की घटना में क्षति की भरपाई को लेकर रेल यूनियन भी मुखर हो गया। नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के शाखा सचिव डीके सिंह और उत्तरी रेलवे मजदूर यूनियन के शाखा सचिव विंध्यवासिनी यादव ने कहा कि रेलकर्मियों को उनकी क्षति दुपहिया वाहन की भरपाई हो।
चाइल्ड लाइन का कार्यालय भी चढ़ गया आग के भेंट
वाहन पार्किंग के समीप चाइल्ड लाइन का कार्यालय है। लपटे इतनी तेज थी कि चाइल्ड लाइन का कार्यालय भी जद में आ गया। कार्यालय के अंदर फर्नीचर, एसी और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए।
जीआरपी कैंट प्रभारी हेमंत कुमार सिंह और एसआई धनंजय मिश्रा और आरपीएफ के प्रभारी संदीप यादव और उनकी टीम ने अथक प्रयास से अन्य वाहन को बचा लिया। घटना के बाबत उत्तर रेलवे के उच्चाधिकारियों ने भी जानकारी ली है। कैंट स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता भी मौके पर पहुंचे।