फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News:मुख्य मार्गों से हटवाएं जाएंगे कूड़े के कंटेनर

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मुख्य मार्गों से कूड़े के कंटेनर हटवाए जाएंगे। नगर निगम ने सर्वे शुरू कर दिया है। कंटेनरों को दूसरे स्थान पर रखा जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि सौ प्रतिशत डोर टू डोर कूड़ा उठाने के बाद कंटेनर को हटवा दिया जाएगा। सार्वजनिक स्थान पर छोटे कंटेनर रखे जाएंगे। ताकि दूरदराज से आने वाले पर्यटकों, तीर्थ यात्रियों और अन्य लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

शहर में महमूरगंज, सिगरा, मलदहिया, रवींद्रपुरी, भेलूपुर में जगह-जगह कंटेनर रखे गए हैं। कूड़ा नहीं उठता है तो कंटेनरों से बदबू आती है। कई बार कंटेनर को उठाने वाली गाड़ियों की वजह से जाम लग जाता है। पिछले दिनों स्वच्छता में बेहतर रैंकिंग के लिए दो कूड़ा घरों को बंद किया गया था। अब मच्छोदरी कूड़ा घर को बंद करने की तैयारी है। नगर निगम के पीआरओ संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि चुनाव बाद डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन सौ प्रतिशत होने लगेगा। मुख्य मार्गों से कूड़े के कंटेनर हटवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन



एक नजर में आंकड़े
180- कूड़ा गाड़ी की संख्या
110- कंटेनर की संख्या
15- कूड़ा घरों की संख्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें