फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News:शहर में 28 जगहों पर खोदकर छोड़ दी 3 किमी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में 28 जगहों पर करीब 3 किलोमीटर सड़क खोदकर छोड़ दी गई है। कहीं गिट्टी तो कहीं मिट्टी का ढेर लगा है। इससे शहरवासी परेशान हैं। जाम की समस्या और गहरा गई है।
विज्ञापन


लंका, भेलूपुर, रविंद्रपुरी, गिरिजाघर, नई सड़क, बेनियाबाग, चेतगंज, सिकरौल, कज्जाकपुरा, भदऊ चुंगी, लाट सरैयां, बजरडीहा आदि क्षेत्रों में सड़कें खोदकर छोड़ी गईं हैं। कई जगह गिट्टी डाली गई, लेकिन सड़क नहीं बनाई गई। आसपास पड़ी मिट्टी दिनभर हवा के साथ उड़ती है। इससे आसपास के दुकानदार और राहगीर परेशान हैं। सिगरा से सोनिया पानी टंकी मार्ग सीवर लाइन बिछाई जा रही है। सिगरा के पास सड़क धंसी है। सीवर लाइन शिफ्टिंग के लिए सड़क की खोदाई की गई है। कुछ दूर ही रोपवे का निर्माण कार्य चल रहा है।
सिद्धगिरीबाग के शंकर बिशनानी का कहना है कि इस क्षेत्र में सीवर की समस्या लंबे समय से बनी हुई थी। इसके बावजूद नगर निगम ने नई सीवर पाइप लाइन नहीं बिछाई और सड़क का निर्माण करा दिया । अब नए सिरे से पाइप लाइन डाली गईरहै। इसके लिए पहले सड़क की खोदाई की गई। अब गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है। आशियाना अपार्टमेंट के पास सीवर पाइप लाइन बिछाने के नाम पर सड़क की खोदाई की जा रही है। इससे क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि सड़क बनने से पहले ही सीवर लाइन डालते तो किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होती।
विज्ञापन




वर्जन

कई एजेंसियों ने सड़कों की खोदाई की है। उन्हें मरम्मत कराने के लिए कहा गया है, लेकिन काम बहुत धीमा है। कई जगह गिट्टी और मिट्टी डाली गई लेकिन काम नहीं हुआ। - केके सिंह, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें