फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: राजेंद्र टोयटा के महाप्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस, 11 साल से ठगी करने का आरोप

Tue, 29 Apr 2025 05:13 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

इस मामले में चाैक थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। भुक्तभोगी का आरोप है कि महाप्रबंधक करीब 11 साल से ठगी कर रहा है। बिना पंजीकरण के शिकायतकर्ता को वाहन चलाना मुश्किल पड़ रहा है। 
विज्ञापन
चाैक थाने पुलिस ने दर्ज किया मामला। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार पहिया वाहन का पंजीकरण 11 साल में नहीं कराने और धमकी समेत अन्य आरोपों में राजेंद्र टोयोटा के महाप्रबंधक विमल शाह के खिलाफ सोमवार को चौक थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन


चौक थाना क्षेत्र के नई सड़क बेनिया बाग निवासी मनु कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि राजेद्र टोयोटा के महाप्रबंधक विमल शाह द्वारा लगभग 11 साल से आपराधिक षडयंत्र के तहत ठगा जा रहा है। कार का पंजीकरण नहीं कराया गया और इस वजह से उसे काफी आर्थिक क्षति पहुंची है। 

वाहन का उपयोग भी नहीं किया गया, क्योंकि बिना पंजीकरण के वाहन को चलाना संभव नहीं है। महाप्रबन्धक विमल शाह ने विश्वास में लेकर धोखा किया। कई बार पैसा लेने के बावजूद अभी तक वाहन का पंजीकरण नहीं कराया और न ही अन्य कोई सकारात्मक पहल की गई बल्कि देख लेने की धमकी अलग से दे रहे हैं। फर्जी मुकदमें में फंसाकर जेल भेजवा देने की धमकी देते हैं। इंस्पेक्टर विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें