फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: रामनगर बंदरगाह पर बनेंगे 4 ड्राई-डॉक्स, प्रधानमंत्री ने रखी वर्चुअल आधारशिला; जानें खास

Sun, 21 Sep 2025 11:58 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

रामनगर बंदरगाह पर जल्द ही जहाजों की मरम्मत का काम होगा। यह ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। वाराणसी के इस बंदरगाह को और विस्तारित किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के जामनगर में आयोजित एक कार्यक्रम में वाराणसी के रामनगर स्थित बंदरगाह के विकास के लिए शिप रिपेयरिंग सेंटर, लॉजिस्टिक पार्क और फ्रेट विलेज का वर्चुअल शिलान्यास किया। इसके तहत रामनगर बंदरगाह पर चार ड्राई-डॉक्स बनेंगे। यहां जहाजों की मरम्मत हो सकेगी। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को दिखाने के लिए एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी।

विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वाराणसी में बनने वाला शिप रिपेयरिंग सेंटर गंगा जलमार्ग को एक नई पहचान देगा। यह सुविधा पूर्वांचल और पूरे उत्तर भारत की जल परिवहन क्षमता को बढ़ाएगी और स्थानीय युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करेगी।

परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने बताया कि आज पूरे देश में 111 नदियों को जोड़ा गया है, जिनमें उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी नदी गंगा भी शामिल है। गंगा को हल्दिया तक जोड़ा गया है। हल्दिया से पटना, कोलकाता और काशी तक चलने वाले मालवाहक जहाज प्रदूषण मुक्त होंगे। इसकी खास बात यह है कि इसकी लागत सड़क या रेल मार्ग की तुलना में लगभग आधी होगी। 
विज्ञापन


राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने कहा कि शिप रिपेयरिंग सेंटर परियोजना न केवल वाराणसी और उत्तर प्रदेश, बल्कि पूरे उत्तर भारत की जल परिवहन प्रणाली को गति देने वाली होगी। 

आईडब्ल्यूएआई के प्रभारी संजीव कुमार ने कहा कि इस परियोजना से जहाजों को समुद्री बंदरगाहों तक ले जाने की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी। मौके पर मंडलायुक्त एस. राजलिंगम, एके उपाध्याय मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें