फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News:पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण का हुआ समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
भंदहां कला कैथी स्थित कृष्ण सुदामा इंस्टीट्यूट ऑफ कॉलेज और सादात के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को बीएड और बीटीसी चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र छात्राओं का पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण का समापन हुआ।
विज्ञापन

एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट नवीन शर्मा ने कहा कि स्काउट और गाइड का प्रशिक्षण लेने वाले बच्चे आने वाले समय के भारत के भविष्य हैं। ये आगे चलकर लोगों को सही दिशा देंगे। अंशुमन यादव ने कहा की स्काउट गाइड के प्रशिक्षण का जो कॅरिअर का मोटो है उसको अपने विचारों से आगे ले जाएंगे।
कृष्ण सुदामा इंस्टीट्यूट ऑफ कॉलेज के चेयरमैन डॉ. विजय यादव ने कहा कि इस प्रशिक्षण के बिना शिक्षक का दायित्व पूर्ण नहीं हो सकता। साथ ही छात्र-छात्राओं को स्काउट गाइड के महत्त्व के बारे में भी बताया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में वंदना यादव, धर्मेंद्र यादव, अनुज यादव, अविनाश सिंह, जाकिर हुसैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें