गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्र ने बताया कि मां गंगा की आरती का स्थान एक बार फिर बदला गया है। गंगा आरती के 35 वर्षों में यह पहला मौका है जब आरती स्थल पर भगवती मां गंगा का जलस्तर कार्तिक पूर्णिमा के बाद पहुंचा है। जलस्तर बढ़ने के कारण गंगा आरती 10 फीट पीछे हो रही है।
गंगा सेवा निधि के पदाधिकारियों और स्थानीय प्रशासन ने मिलकर आरती स्थल पर इंतजाम किए और सात अर्चकों ने मां गंगा की आरती उतारी। केंद्रीय जल आयोग की ओर से जारी सप्ताह भर के पूर्वानुमान के अनुसार गंगा के जलस्तर में 0.4 मिलीमीटर के हिसाब से बढ़ोत्तरी होने की आशंका है। हालांकि अभी गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर से सात मीटर नीचे है।