नई बस्ती हुकुलगंज में गाड़ी धुलने के दौरान बहने वाले पानी को लेकर पड़ोसी भिड़ गए। लालपुर पांडेयपुर थाने की पुलिस को दी गई तहरीर में सुनीता देवी ने बताया कि उनका बेटा अपने घर के पास गाड़ी धुल रहा था। उसका पानी सामने रहने वाले करिया यादव के घर के पास चला गया। इसे लेकर करिया गालीगलौज करते हुए अपने बेटों गोलू और अकेश यादव के साथ बेटे को मारने लगा। बेटे की चीख सुनकर जब वह अपने पति के साथ घर से बाहर आई और बीचबचाव की तो उनके साथ भी मारपीट की गई। लालपुर पांडेयपुर थाने की पुलिस एनसीआर दर्ज कर जांच कर रही है।