सऊदी अरब और दुबई में बारिश होने से वाराणसी के किसानों को नुकसान हो रहा है। पांच दिनों से उनकी सब्जी सऊदी अरब और दुबई नहीं भेजी गई। पूर्वांचल के बनारस सहित आसपास जिलों से सब्जियों व फलों का निर्यात खाड़ी देशों में किया जा रहा है।
कृषि उत्पादक संगठन के अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि सऊदी अरब और दुबई से कटहल और परवल का निर्यात करना था। पिछले पांच दिनों से वहां मौसम खराब होने से सब्जियां नहीं भेजी जा सकी। इससे किसानों को 70 हजार का नुकसान हुआ है। सब्जियों के निर्यात से 1200 किसानों को फायदा हो रहा है। बनारस व आसपास के जिलों की पतली व तीखी हरी मिर्च की मांग कई देशों में है।