फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पिंडरा में 66.72 एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा ईएसआईसी का मेडिकल कॉलेज, जानें खास

Fri, 24 Oct 2025 01:08 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इसके लिए प्रशासन की ओर से वैकल्पिक भूमि उसी क्षेत्र में दी जाएगी, जहां वन विकसित किया जाएगा। भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी होते ही परियोजना की रूपरेखा और निर्माण कार्य का टेंडर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
ईएसआईसी अस्पताल। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) मेडिकल कॉलेज के नए भवन के लिए वन विभाग की जमीन का प्रस्ताव भेजा गया है। पिंडरा में वन विभाग की 96.37 एकड़ जमीन में से करीब 66.72 एकड़ पर मेडिकल कॉलेज की नई बिल्डिंग बनेगी। 

विज्ञापन


जमीन अधिग्रहण के लिए ईएसआईसी की ओर से कानपुर स्थित मुख्यालय में प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया है। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद राज्य स्तर पर अंतिम मंजूरी के लिए फाइल भेजी जाएगी। 

पिंडरा में बनने वाला यह मेडिकल कॉलेज वाराणसी समेत पूर्वांचल के औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले बीमित श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए लाभदायक होगा। वन भूमि के स्थानांतरण को लेकर जिला प्रशासन और वन विभाग के बीच आपसी सहमति बन चुकी है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

होंगी कई सुविधाएं

ईएसआईसी की ओर से बनारस समेत देश के 10 शहरों में मेडिकल कॉलेज की शुरुआत की गई है। पिंडरा में मेडिकल कॉलेज की नई बिल्डिंग बन जाने तक अस्पताल की मौजूदा बिल्डिंग में ही कक्षाएं चलाई जाएंगी। बीएचयू के बाद जिले में यह ईएसआईसी का दूसरा मेडिकल कॉलेज होगा। तीसरा मेडिकल कॉलेज मानसिक अस्पताल की जमीन पर बन रहा है। यहां मेडिकल कॉलेज बन जाने से पूर्वांचल के छात्रों को इसका लाभ मिलेगा।

नवंबर से शुरू होगी पढ़ाई : ईएसआईसी अस्पताल को नेशनल मेडिकल काउंसिल से मेडिकल कॉलेज की मान्यता मिल चुकी है। 50 सीटें भरी गईं हैं। नवंबर के पहले सप्ताह से पढ़ाई शुरू हो जाएगी।
मेडिकल कॉलेज की नई बिल्डिंग वन विभाग की जमीन पर बनाने के लिए प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया है। वहां से आदेश का इंतजार है। मंजूरी मिलते ही काम शुरू हो जाएगा। - सेल्वाकुमार चैललैय्या, डीन, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें