फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जलभराव हुआ तो इंजीनियरों की तय होगी जिम्मेदारी, मेयर ने चेताया; कहा- गली पिट की सफाई कराएं

Sun, 28 Jun 2026 02:14 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: मेयर ने शहर में जलभराव की समस्या को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान कहीं जलभराव होने पर संबंधित इंजीनियरों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। साथ ही जलनिकासी के लिए मशीनें लगाने और गली पिट की नियमित सफाई कराने के निर्देश भी दिए, ताकि लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
नगर निगम वाराणसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम की कार्यकारिणी में कहा गया कि शहर में जलभराव हुआ तो इंजीनियर जिम्मेदार होंगे। कार्रवाई भी की जाएगी। मेयर ने कहा कि जलभराव वाले इलाके तत्काल चिह्नित कर लें। तत्काल प्रभाव से  मशीनें  लगाई जाएं ताकि पानी की निकासी हो सके। 

विज्ञापन


गली पिट की सफाई सुनिश्चित हो और जलनिकासी की पूरी व्यवस्था को युद्धस्तर पर दुरुस्त किया जाए। यदि कहीं भी जलभराव हुआ तो संबंधित क्षेत्र के अवर अभियंता, सहायक अभियंता और अधिशासी अभियंता की सीधी जिम्मेदारी तय करते हुए उनके खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।  

कर्मचारियों की कमी से लगे कूड़े के ढेर : पार्षद सुशील गुप्ता ने कहा कि कर्मचारियों की कमी के कारण वार्डों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग रहे हैं। पार्षद अमरदेव यादव ने कहा कि पार्कों में बेतरतीब तरीके से बढ़े हुए पेड़-पौधों की छंटाई का काम आगामी 10 दिनों के भीतर अभियान चलाकर पूरा किया जाए। पार्षद माधुरी सिंह ने पिछले दो वित्तीय वर्षों में हुए वृक्षारोपण का पूरा हिसाब मांगा। पार्षद सुशीला ने कहा कि सड़कों पर हो रहे कार्यों को 15 दिन में पूरा किया जाए।  

विज्ञापन

तीन स्थानों पर बनेगी फल मंडी : पार्षद प्रवीण राय ने भेलूपुर स्थित जलकल विभाग की खाली जमीन पर प्रस्तावित पार्क, फल मंडी और शिवपुर में प्रस्तावित फल मंडी के निर्माण कार्य को दिसंबर तक पूरा कराने की मांग रखी। इस पर कार्यकारिणी की तरफ से कहा गया कि शिवपुर सहित तीन स्थानों पर फलमंडी बनाई जाएगी।   

15 जुलाई से 25 हजार पौधा रोपने का लक्ष्य : उपसभापति नरसिंह दास ने पौधरोपण का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि नगर निगम की सीमा क्षेत्र में आने वाले रिंग रोड और हाईवे के किनार पौधे लगाए जाएंगे। 15 जुलाई से ट्री गार्ड के साथ 100-100 मीटर की दूरी पर नीम, पाकड़, पीपल की विभिन्न किस्में लगाई जाएंगी। 

नियुक्त होंगे विशेषज्ञ और तकनीकी सहायक :  नगर निगम अपनी संस्थागत क्षमता में वृद्धि करने के उद्देश्य से क्रय एवं निविदा विशेषज्ञ, डिजिटलीकरण एवं ई-गवर्नेंस विशेषज्ञ, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विशेषज्ञों की संविदा पर नियुक्ति करने जा रहा है। इन सभी उच्च स्तरीय विशेषज्ञों की नियुक्ति एक वर्ष की अवधि के लिए की जाएगी। कानूनी और संपत्ति संबंधी मामलों के निस्तारण के लिए तहसीलदारों की नियुक्ति विधि अधिकारी और संपत्ति अधिकारी के रूप में करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। 

नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्यों का दो वर्ष का निर्धारित कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा होने पर उन्हें सदन ने औपचारिक विदाई दी। जिन सदस्यों को विदाई दी गई उनमें उपसभापति नरसिंह दास, कार्यकारिणी सदस्य अमरदेव यादव, राजेश यादव चल्लू, प्रमोद राय, सुशील कुमार गुप्ता और हनुमान प्रसाद शामिल हैं।
विज्ञापन

शहर में अंधेरा, काशी एप पर नहीं हो रहा निस्तारण
पार्षद मदन मोहन तिवारी ने कहा कि ईएसएल कंपनी का पुराना अनुबंध समाप्त होने के बाद अब तक नए ठेकेदार का चयन नहीं हो सका है। इससे कई इलाकों में अंधेरा रहता है। खराब लाइटें ठीक नहीं हो पा रही हैं। नगर आयुक्त ने बताया कि नई कंपनी के चयन के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है।

जुलाई के पहले सप्ताह तक टेंडर खुलने की पूरी संभावना है। पार्षद ने स्मार्ट काशी एप पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस एप पर दर्ज होने वाली जनता की शिकायतों के निस्तारण का अनुपात और गुणवत्ता बेहद कम है। नगर आयुक्त ने कहा कि एप पर दर्ज शिकायतों का निस्तारण काफी संतोषजनक है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें