नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने सोमवार को मैदागिन स्थित मंदाकिनी पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान पार्क में बेंच टूटी और डस्टबिन गायब मिली। नगर आयुक्त ने हिदायत दी कि टूटी बेंच की मरम्मत कराएं। पार्क में माली के लिए आवंटित आवास की रिपोर्ट मांगी।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने देखा कि पार्क के पीछे चहारदीवारी से सटे अवैध रिक्शा स्टैंड है। यहां पर पर्ची काट रहे रमाकांत पांडेय ने बताया कि गुड्डू सिंह ने ठेका लिया है। नगर आयुक्त ने इस ठेके की रिपोर्ट मांगी। हरिश्चंद्र कालेज की तरफ लगे गेट को बंद करने को कहा। पार्क में बने यूरेनल का ताला खोलने को कहा और पार्क के बाहर लगे अवैध गुमटी और ठेला को हटवाने को कहा। कहा कि पार्क के अंदर बने मंदिर के पास रेलिंग लगाएं। विसर्जन कुंड काफी गंदा मिला। पार्क में घास लगवाने के लिए कहा। इस दौरान संयुक्त नगर आयुक्त कृष्णचंद, उद्यान अधीक्षक कृपाशंकर पांडेय आदि मौजूद रहे।