जिले में हीट वेव का असर दिखने लगा है। सोमवार को सुबह से ही तीखी धूप हुई तो दिन भर लू भी चलती रही। दिन में गर्मी से लोग बेचैन रहे तो रात में उमस ने परेशान किया। इस कारण लोगों को राहत नहीं मिल सकी। इस बीच सोमवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि औसत से 2.6 ज्यादा रिकाॅर्ड किया गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव के मुताबिक अगले महीने तक तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं।
मौसम में बदलाव का असर जनजीवन पर देखने को मिल रहा है। अन्य दिनों की तुलना में सोमवार की दोपहर में लोग घरों से कम ही बाहर निकले। घाटों पर सन्नाटा पसरा रगा। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि इस सप्ताह मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। लोकल हीटिंग की वजह से बादल छाए रहने के साथ ही बूंदाबांदी के भी आसार बने हैं। अगले महीने तक पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
000
अप्रैल में पिछले छह साल का सर्वाधिक तापमान
2024 43.7 25.8 (20 अप्रैल 2024)
2023 36.6 21.5
2022 43.4 24.0
2021 40.0 20.7
2020 37.0 19.1
2019 43.0 26.2
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)