वाराणसी में हादसे की सूचना पाकर माैके पर आदमपुर थाने की पुलिस भी पहुंच गई। घायलों को कार से बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं, कार को कब्जे में ले लिया गया।
Varanasi News: आदमपुर थाना क्षेत्र के भदऊचुंगी तिराहे के पास बीती रात तेज रफ्तार एक विटारा ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। भीषण हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। आदमपुर थाने की फोर्स मौके पर पहुंची और घायलों को कार से बाहर निकालकर 108 नंबर एंबुलेंस की मदद से मंडलीय चिकित्सालय भेजा। पुलिस ने कार के भीतर से चारबाग समेत अन्य सामान बरामद कर कब्जे में लिया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार कज्जाकपुरा की ओर से पड़ाव की ओर जा रही थी। भदऊचुंगी तिराहे के पास तेज रफ्तार के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और कार डिवाइडर से जा भिड़ी। हादसे में घायल तीनों की स्थिति रविवार सुबह तक चिंताजनक बनी रही।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर आदमपुर विमल मिश्रा ने बताया कि कार सवार तीनों व्यक्ति नशे की हालत में थे। हादसे के बाद वह अपना नाम पता नहीं बता पा रहे थे। माना जा रहा है कि नशे के कारण चालक कार को गलत ढंग से चला रहा था। जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से सड़क किनारे हटवाकर आवागमन सुचारु कराया।