कार्रवाई के विरोध में प्रबंध निदेशक से मिले कर्मचारी नेता
विद्युत मजदूर पंचायत यूपी प्रतिनिधिमंडल सोमवार को प्रबंध निदेशक शंभू कुमार और निदेशक कार्मिक आरके जैन से मिला। बिजली कर्मचारी नेताओं ने संविदा कर्मियों पर हुई कार्रवाई पर आपत्ति जताई। मीडिया प्रभारी अंकुर पांडेय ने बताया कि 30 नवंबर को भिखारीपुर के हनुमान मंदिर पर मजदूर पंचायत की आपात बैठक बुलाई थी। प्रबंधन ने उसे धरना समझा। इसे आधार बनाकर ही संविदा कर्मचारियों पर कार्रवाई की।
अंकुर पांडेय ने बताया कि दोनों अधिकारी ने कार्रवाई समाप्त करने का आश्वासन दिया। मीडिया प्रभारी ने बताया कि निजीकरण के विरोध में पांच दिसंबर को वाराणसी में पंचायत, छह दिसंबर को राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन होगा। प्रांतीय कार्यवाहक महामंत्री डॉ. आरबी सिंह, प्रांतीय अतिरिक्त महामंत्री ओपी सिंह, प्रांतीय उपाध्यक्ष आरके वाही सहित अन्य मौजूद रहे।