फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News : विशाल भंडारा में भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद, व्यापारियों ने किया भरपूर सहयोग

Wed, 05 Feb 2025 11:40 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

मारवाड़ी सम्मेलन के पदाधिकारी समेत शाखा सदस्यों एवं समाज के विशिष्ट जनों की उपस्थिति एवं सहभागिता ने कार्यक्रम को सफल बनाया।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी की धरा पर मारवाड़ी सम्मेलन वाराणसी ने सात दिनी भंडारे का आयोजन लक्सा स्थित मारवाड़ी समाज भवन के बाहर किया। बीते 29 जनवरी मौनी अमावस्या से चार फरवरी यानी वसंत पंचमी तक सुबह सात बजे से शाम चार बजे लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

विज्ञापन


भंडारा में लगभग 15 हजार आगुंतकों को प्रतिदिन और सात दिनों में एक लाख से अधिक आगुंतक श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया। 

सेवा के प्रति संकल्पित सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने समाज के समक्ष एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। हम सभी इन लोगों के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापन करते हैं। आपकी उपस्थिति एवं सहयोग के बिना यह विशाल कार्यक्रम संभव नहीं था।

मारवाड़ी सम्मेलन वाराणसी शाखा के अध्यक्ष अनुज डिडवानिया एवं मंत्री हेमदेव अग्रवाल ने यह कार्यक्रम की रूपरेखा की परिकल्पना कर इस कार्यक्रम को मूर्त रूप दिया।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में संस्था और समाज के अन्य लोगों ने तन-मन-धन से भरपूर सहयोग दिया, जिसमें उमाशंकर अग्रवाल, सुशील लोहिया, सुनील धानुका, आलोक मोदी, गंगा धानुका, राजेश बाजोरिया आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें