फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दिवाली पर ऑपरेशन सिंदूर लिखी कॉर्क गन की डिमांड, एनएसजी की बंदूक ने भी लुभाया

Tue, 21 Oct 2025 03:35 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

30-40 साल पहले कॉर्क गन की काफी डिमांड थी। वह समय के साथ अपडेट हो गए हैं। यह काफी पसंद भी किए जा रहे हैं। ये बंदूक बंदरों को भगाने का काम भी करती है।
विज्ञापन
कॉर्क गन के दिवाने हुए युवा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली पर इस बार बम-पटाखों के साथ कॉर्क फायर करने वाले बंदूकों की भी डिमांड रही। इसके साथ एनएसजी कमांडो की बंदूकों की तरह डिजाइन कॉर्क गन ने भी युवाओं को खूब लुभाया। वाराणसी के सिगरा स्थिति छोटा घर माॅल के रील देखकर यहां से काग गन खरीदे गए।

विज्ञापन


शाॅप के आॅनर अशोक गोगिया ने बताया कि इस त्योहार पर सैकड़ों युवाओं ने यहां से कॉर्क गन खरीदे। इस गन का नाम ऑपरेशन सिंदूर रखा गया था। वीर जवानों ने जिस बहादुरी से शहीद परिवारों का बदला लेकर उन्हें इंसाफ दिलाया, वह काफी चर्चित हुआ।

कॉर्क गन छोटा-छोटा मसाला डालकर फायर किए जाते हैं। इस बीच, प्रदूषण रहित गैजेट्स की भी डिमांड रही, जो रिमोट से चलती है। रिमोट दबाते ही इसमें तेज साउंड में बम-पटाखों और राॅकेट के आवाज आते हैं। रिमोट से साउंड को कंट्रोल भी किया जा सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 10 हजार से लेकर 500 रुपये तक के काग गन बेचे गए। युवाओं ने अपने बजट के हिसाब से गन खरीदे। यहीं नहीं रील बनाकर अपने सोशल मीडिया वाॅल पर अपलोड भी किया। खिलाैनों वाले इन बंदूकों पर ऑपरेशन सिंदूर लिखा देखकर वे काफी आकर्षित हुए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें