फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: इंस्पेक्टर ने केस वापस लेने का बनाया दबाव, बदसलूकी मामले में दो चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर; पढ़ें खबर

Tue, 02 Sep 2025 05:50 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में आदमपुर इंस्पेक्टर की शिकायत एक महिला ने सीपी से की। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। वहीं, अन्य मामलों में रेवड़ी तालाब और चितईपुर चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi Crime: आदमपुर थाना क्षेत्र के हनुमान फाटक स्थित तेलियाना निवासी नीतू यादव ने पुलिस आयुक्त को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे घर से निकालकर सामान सड़क पर फेंक दिया। 

विज्ञापन


ये भी कहा कि इस मामले में आदमपुर इंस्पेक्टर वीरेंद्र सोनकर ने आरोपियों का साथ दिया और मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव भी बनाया। इस शिकायत पर सीपी ने आदमपुर पुलिस को मुकदमा कर जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया। सोमवार को आदमपुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ।

नीतू की शादी 8 मार्च 2014 को मनोज यादव से हुई थी। लेकिन अब आरोप लगा रही है कि शादी के बाद से ही उसे ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। कई बार पति और ससुराल के लोगों ने उसके साथ मारपीट भी की। 

विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

तंग आकर उसने सिविल न्यायालय में मुकदमा वाद दाखिल किया था। जिससे गुस्साए पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों ने उसका सारा सामान निकाल कर सड़क पर फेंक दिया। जब उसने विरोध किया तो ससुराल वालों ने उसके दो बच्चों के साथ उसे कमरे में बंद कर दिया। 

इस दौरान वहां आदमपुर थाने की पुलिस भी मौजूद थी। दूसरे दिन इंस्पेक्टर आदमपुर वीरेंद्र सोनकर के पास गई और पूरी घटना बताने के साथ न्यायालय में वाद चलने की बात कही तो इंस्पेक्टर ने कहा कि तुम्हारा सामान पुलिस आयुक्त के आदेश पर बाहर फेंका गया है। विवाहिता का आरोप है कि पुलिस ने उसके ऊपर मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाया।
विज्ञापन

तिलभांडेश्वर में महिला से गाली गलौज में रेवड़ी तालाब चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर
भेलूपुर थाना क्षेत्र के तिलभांडेश्वर मोहल्ले में महिला के संग बदसलूकी, गाली गलौज, धमकी मामले में सोमवार की रात रेवड़ी तालाब चौकी इंचार्ज शैलेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया। कोतवाली के एसआई शिवम श्रीवास्तव को रेवड़ी तालाब चौकी इंचार्ज बनाया गया है।

भेलूपुर इंस्पेक्टर सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया कि तिलभांडेश्वर में महिला के संग दुर्व्यवहार मामले में दो आरोपियों दानिश और आलम को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। रविवार को पीड़ित महिला ने दानिश और आलम के खिलाफ गाली गलौज, धमकी समेत अन्य आरोपों में केस दर्ज कराया था।

उधर, डीसीपी काशी जोन ने भाजपा नेता के संग बदसलूकी मामले में चितईपुर चौकी इंचार्ज रवि पांडेय को भी हटाकर लंका थाने से संबद्ध किया है। जैतपुरा थाने के दरोगा राजकुमार को चौकी इंचार्ज चितईपुर बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें