फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में ही सादगी और सुरक्षित मनाएं गुरुपर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। गड़वाघाट के महंत सतगुरु सरनानंद महाराज परमहंस ने अपने भक्तों को सादगी और सुरक्षा के साथ गुरुपर्व मनाने का संदेश दिया है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए गुुरु पूर्णिमा पर होने वाली जुटान पर रोक लगा दी है। उन्होंने संदेश देते हुए कहा है कि किसी को भी आश्रम में आने की आवश्यकता नहीं है। पांच जुलाई को गुरु पूर्णिमा के दिन अपने-अपने घरों में सुरक्षित रहकर श्रद्धापूर्वक पूजन करें। कोरोना को हराने के लिए जरूरी है कि हम घरों में रहें और सुरक्षित रहें। भीड़ होने पर सामाजिक दूरी का पालन करवाना असंभव होगा। इसलिए घरों में रहकर आस्था के पर्व को मनाएं और आने वाली पीढ़ी को सेवा त्याग के साथ अर्चना का संदेश दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें