फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बस मालिकों ने नए टैक्स स्लैब का उठाया मुद्दा, सौंपा ज्ञापन; अवैध चालान का आरोप

Thu, 08 May 2025 05:21 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

नए टैक्स स्लैब को लेकर बनारस के बस मालिकों ने अपनी नाराजगी व्यक्त की। इस बाबत उन्होंने परिवहन विभाग में ज्ञापन साैंप कर अपनी बात रखी है। जल्द ही समाधान का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
वाराणसी का रोडवेज बस स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनारस टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के नेतृत्व में दर्जनों टूरिस्ट बस संचालकों ने नए टैक्स स्लैब का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। बुधवार को आरटीओ कार्यालय में परिवहन विभाग के अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपा। इसके माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा ऑल इंडिया परमिट धारक बसों पर लगाए गए सालाना 3 लाख रुपये के टैक्स स्लैब को अनुचित बताते हुए उसमें संशोधन की मांग की है।

विज्ञापन


एसोसिएशन के प्रवक्ता शशि प्रताप सिंह ने कहा कि वर्तमान व्यवस्था में बस मालिकों को चौतरफा संकट झेलना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा रोजमर्रा के संचालन में अनावश्यक चालान किए जा रहे हैं। 

कहा कि कानून के तहत ई-चालान का प्रावधान केवल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ही है, लेकिन मौके पर पुलिस द्वारा चालान करना नियमों का उल्लंघन है। सरकार को चाहिए कि मोटर मालिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समझे और जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित करे। 
विज्ञापन


ज्ञापन सौंपने वालों में प्रकाश जायसवाल, शशि प्रताप सिंह, प्रवीण श्रीवास्तव पिंटू, मुकेश पांडे, रोहित सिंह, डब्ल्यू सिंह, मुकेश सिंह, भावेश सिंह, बृजेश यादव और अजय पांडे सहित कई टूरिस्ट बस संचालक शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें