फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mission 2024 : पिछड़ा वर्ग के सहारे चुनावी नैया पार करने की तैयारी में जुटी भाजपा, रणनीति तय

Wed, 10 Aug 2022 07:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में भाजपा ओबीसी मोर्चा के तीन दिवसीय प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग के समापन के साथ ही पदाधिकारियों को संकल्प दिलाया गया है।  पार्टी के रणनीतिकारों के अनुसार देश की राजनीति का केंद्र बिंदु काशी भी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछड़ा वर्ग के सहारे भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 की नैया पार करने की तैयारी में जुट गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में भाजपा ओबीसी मोर्चा के तीन दिवसीय प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग के समापन के साथ ही पदाधिकारियों को संकल्प दिलाया गया है।   

विज्ञापन


पार्टी के रणनीतिकारों के अनुसार देश की राजनीति का केंद्र बिंदु काशी भी है। ऐसी स्थिति में आने वाले लोकसभा चुनाव में ओबीसी खेवनहार होंगे। इसे ध्यान में रखकर ही यहां प्रशिक्षण वर्ग हुआ। इसमें बौद्धिक सत्रों के जरिए प्रदेश के पदाधिकारियों और क्षेत्र के अध्यक्ष व महामंत्रियों को राजनीतिक चक्रव्यूह रचना की बारीकियों से अवगत कराया गया।

बड़े ओबीसी नेताओं ने किया मंथन
पार्टी के ओबीसी नेताओं का बारी-बारी से तीन दिनों में कुल 12 सत्रों में बौद्धिक हुए। पहले और तीसरे दिन तीन-तीन सत्र चले, जबकि दूसरे दिन छह सत्र चलाए गए। सभी सत्रों के लिए विशेषज्ञ के रूप में पार्टी के बड़े ओबीसी नेता पहुंचे। इस सत्रों में मिले उनके बौद्धिक के जरिए आगामी चुनाव में वैचारिक रणनीति तैयार की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओबीसी नेताओं के मुताबिक आने वाले चुनाव में प्रदेश की 80 लोकसभा सीटें जीतने में ओबीसी की अहम भूमिका होगी। इसलिए मोर्चा को और एक्टिव किया जा रहा है। प्रदेश के एक बड़े नेता ने बताया कि जिस प्रकार सैनिक युद्ध से पहले युद्धाभ्यास करते हैं, उसी प्रकार इन पदाधिकारियों को आगामी चुनाव से पहले बौद्धिक स्तर पर तैयार किया गया है।

ताकि, आने वाले चुनाव में विपक्षियों के हर वार की काट निकाल सके। पार्टी की रीति, नीति और संकल्प को जनता के बीच ले जाने के लिए उन्हें तैयार किया गया है। इस प्रशिक्षण का फायदा आने वाले लोकसभा चुनाव में मिलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें