पीड़िता के अनुसार चोर घर से दो सोने की चेन, सात जोड़ी झुमके, मंगलसूत्र, अंगूठी, पायल समेत लाखों रुपये के कीमती आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए। उनका कहना है कि चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 25 लाख रुपये से अधिक है। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश पुलिस की मंडुवाडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। प्रारंभिक जांच में कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के घर में प्रवेश करने की तस्वीरें सामने आई हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया गया है। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में डर और नाराजगी का माहौल है।