फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वाराणसी में 55 साल के व्यक्ति ने आठ साल की बच्ची को बनाया शिकार, गेस्ट हाउस में किया दुष्कर्म; गिरफ्तार

Sun, 16 Nov 2025 06:34 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में आठ साल की बच्ची के साथ 55 साल के व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी होते ही सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
गेस्ट हाउस के बाहर माैजूद भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi Crime: वाराणसी जिले की कोतवाली थाना क्षेत्र के दारानगर स्थित मध्येश्वर इलाके में रविवार शाम एक गेस्ट हाउस के अंदर आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म 55 साल के व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची का मेडिकल मुआयना कराया गया। 

विज्ञापन


चितईपुर थाना क्षेत्र निवासी बच्ची का मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि मायके में शादी समारोह में शामिल होने कोतवाली थाना क्षेत्र के मध्यमेश्वर आईं थीं। शाम के समय उर्दी रस्म की तैयारी चल रही थी, उसी दौरान बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। 

Trending Videos

टॉफी का लालच देकर ले गया था आरोपी

गेस्ट हाउस के पास मौजूद आरोपी 55 साल का राजेश चौरसिया आया और टॉफी का लालच देकर उसे श्रीपुरम गेस्ट हाउस के अंदर ले गया और मासूम से दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन

मामले की जानकारी तब हुई जब बच्ची ने घटना से मां को अवगत कराया। आक्रोशित परिजन वहां जुटे इस बीच सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें